जायडस ने डीसीजीए से हैपेटाइटिस की दवा का इस्तेमाल कोविड के इलाज में करने की अनुमति मांगी

नयी दिल्ली, दवा कंपनी जायडस कैडिला ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से हैपेटाइटिस की दवा पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2बी का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज में करने के लिए अनुमति मांगी है।

जायडस कैडिला ने सोमवार को बयान में कहा कि पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2बी के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण में इस दवा से कोविड-19 के इलाज को लेकर उत्साहवर्धक नतीजे मिले हैं। कंपनी इस दवा को ‘पेगीहेप’ ब्रांड नाम से बेचती है।

कंपनी ने कहा कि जो शुरुआती नतीजे सामने आए हैं उनसे पता चलता है कि शुरुआत में इसके इस्तेमाल से कोविड-19 का मरीज ज्यादा तेजी से उबरता है। साथ ही इससे मरीज को दिक्कतें भी नहीं आती हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikipedia

%d bloggers like this: