मांट्रियल, इटली की कैमिला जियोर्जी ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस फाइनल में विम्बलडन उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 3, 7 . 5 से हराकर पहला डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल खिताब जीत लिया ।
जीत के बाद जियोर्जी की आंख से आंसू छलक उठे जो टूर्नामेंट में गैर वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरी थी । उन्होंने पहले दौर में नौवी वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस को , अंतिम 16 में सातवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा को और क्वार्टर फाइनल में 15वीं वरीयता प्राप्त कोको गॉ को हराया था।
विम्बलडन फाइनल के बाद प्लिसकोवा का यह पहला टूर्नामेंट था ।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons