जोहानिसबर्ग, उत्तरी बुरकिना फासो में जिहादी विद्रोहियों ने कम से कम 30 लोगों को मार डाला जिनमें सेना के सदस्य भी शामिल हैं।
सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री के सहायक अइमे बर्थेलेमी सिमपोर ने एक बयान में कहा कि बुधवार को नाइजर की सीमा के पास उडालन प्रान्त के मारकोये शहर के बाहर कई गावों में आतंकवादियों ने 11 असैन्य नागरिकों, 15 सैनिकों और चार स्वयंसेवी लड़ाकों को मार डाला।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons