मुंबई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपना नया गाना ‘वंदे मातरम’ रिलीज करने को तैयार हैं, जिसमें ‘भारत की आजादी’ के जश्न को मनाने के लिए भावना व्यक्त की गई है।
श्रॉफ ने वर्ष 2020 में गायकी में ‘अन्बिलीवबल’ से कदम रखा था और इसके बाद ‘कैसानोवा’ नाम से गीत जारी किया था। उन्होंने कहा कि वह 10 अगस्त को यह गाना जारी करेंगे।
इस गाने में संगीत विशाल मिश्रा का है जबकि इसके गीतकार कौशल किशोर हैं। यह टाइगर श्रॉफ की आवाज में पहला हिंदी गाना होगा। इस गाने के वीडियो का निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा ने किया है।
श्रॉफ ने लिखा, ‘‘ पहली बार मैंने इस तरह के गाने को आवाज देने की कोशिश की है। मैं अपने अगले गाने वंदे मातरम को रिलीज करने को लेकर उत्साहित और थोड़ा घबराया भी हूं। यह केवल गाना नहीं है बल्कि भारत की आजादी के जश्न को लेकर भावना है। मैं भारत के सम्मान में इस गीत को जारी कर कृतज्ञ हूं। यह गाना 10 अगस्त को रिलीज होगा।’’
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons