डीआरडीओ ने 122 मिमी कैलिबर रॉकेट के उन्नत संस्करणों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

नयी दिल्ली, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज में अपने 122 मिमी कैलिबर रॉकेट के उन्नत रेंज के संस्करणों का सफल परीक्षण किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये रॉकेट भारतीय सेना के लिए विकसित किए गए हैं और ये रॉकेट 40 किलोमीटर तक के लक्ष्य को नष्ट कर सकते हैं।

बयान में कहा गया कि रॉकेट के चार उन्नत संस्करणों को एक मल्टी-बैरल लांचर से पूरे उपकरण के साथ दागा गया और उन्होंने मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इन रॉकेट के सफल परीक्षणों पर डीआरडीओ और रक्षा उद्योग को बधाई दी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: