दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 18 नवंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर अपनी एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग प्रणाली शुरू की। यात्री अब ‘डीएमआरसी सारथी (मोमेंटम 2.0)’ ऐप के माध्यम से नमो भारत क्यूआर कोड टिकट और ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो क्यूआर कोड टिकट बुक करके आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो सिस्टम में निर्बाध टिकटिंग का आनंद ले सकते हैं। डॉ. विकास कुमार, एमडी/डीएमआरसी और शलभ गोयल, एमडी/एनसीआरटीसी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने-अपने मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करके आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग को लॉन्च किया। https://x.com/OfficialDMRC/status/1858765469437825093/photo/2