डीपीएस आरके पुरम को बम से उड़ाने की धमकी मिली; झूठ निकला 

दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह निकली। हालाँकि, एहतियात के तौर पर, स्कूल भवन के परिसर को खाली करा लिया गया और धमकी मिलने पर दिल्ली पुलिस द्वारा तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल को 2 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे परिसर में दो बम होने की ईमेल मिली जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि स्कूल और आसपास के हॉस्टल परिसरों में करीब दो घंटे तक तलाशी ली गई, जहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है।

PC:https://twitter.com/dpsrkpnet/photo

%d bloggers like this: