दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) परीक्षा के पहले परिणाम घोषित किए गए। मंत्री ने कहा कि 10वीं कक्षा के 1,594 छात्रों में से 1,582 दोनों टर्म-एंड असेसमेंट में शामिल हुए और उनमें से आठ क्वालीफाइंग ग्रेड प्वाइंट 3 हासिल नहीं कर सके।
उन्होंने कहा कि जो लोग क्वालिफाइंग ग्रेड से नीचे रह गए हैं, उन्हें एक महीने के बाद सप्लीमेंट्री असेसमेंट के जरिए सुधार का एक और मौका दिया जाएगा। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 672 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 667 छात्र दोनों टर्म-एंड असेसमेंट में उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि पांच छात्र जो क्वालिफाइंग ग्रेड प्वाइंट 3 हासिल नहीं कर सके, उन्हें पूरक मूल्यांकन के माध्यम से अपने ग्रेड प्वाइंट में सुधार करने का एक और मौका दिया जाएगा।
Photo : https://twitter.com/AtishiAAP/statuzs/1658040347308466179/photo/1