डॉक्टर के पास जाने से पहले चैटजीपीटी से पूछते हैं सेहत संबंधी सवाल?जवाब पाने का सही तरीका जानें

सिडनी, एरिन की उम्र 40 साल के आसपास है। वह एक ऐसी नौकरी में अंशकालिक रूप से काम करती हैं, जिसमें काफी मेहनत और समय देना पड़ता है। उनके दो बच्चे हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। वह अक्सर बेहद थका हुआ महसूस करती हैं और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि अब उनकी सोचने-समझने की क्षमता पहले जैसी नहीं रही। उनकी एक दोस्त उन्हें बताती है कि ये सभी लक्षण ‘पेरिमेनोपॉज’ यानी रजोनिवृत्ति से पहले के दौर के हो सकते हैं।

एरिन इस बारे में अपने पारिवारिक चिकित्सक (जीपी) से बात करने के लिए समय लेती हैं। उन्हें पेरिमेनोपॉज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह ‘चैटजीपीटी’ से पूछती हैं कि यह क्या है और इसके लिए कौन-कौन से उपचार उपलब्ध हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: