भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बोलीविया की विदेश मंत्री सेलिंडा सोसा लुंडा से मुलाकात की। दोनों विदेश मंत्रियों ने भारत और बोलीविया के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की।जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “ला पाज़ में हमारे नए दूतावास का हाल ही में उद्घाटन भारत-बोलीविया साझेदारी को गहरा करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।
आज त्वरित प्रभाव परियोजनाओं पर समझौते पर हस्ताक्षर उस दिशा में एक और कदम है।”