भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में COP30 के अध्यक्ष आंद्रे अरन्हा कोरेआ डो लागो से मुलाकात की। जयशंकर ने सफल और परिणामोन्मुखी COP30 के लिए ब्राज़ील की अध्यक्षता को भारत का पूरा समर्थन भी दिया। आंद्रे अरन्हा कोरेआ डो लागो भारत में ब्राज़ील के पूर्व राजदूत भी थे।
एक दिन पहले, भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी COP 30 के अध्यक्ष से मुलाकात की। सीतारमण ने बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी की दिशा में जी-20भारत एमडीबी रोडमैप पर काम में ब्राजील के नेतृत्व की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि विकास और जलवायु कार्रवाई के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है और प्रत्येक देश को इसे संबोधित करने का अपना तरीका खोजना होगा।
https://x.com/DrSJaishankar/status/1902681795419873707/photo/1