डोपिंग मामले में 2012 का ओलंपिक पदक गंवा सकता है आस्ट्रेलिया

लुसाने, आस्ट्रेलिया को डोपिंग मामले में 2012 लंदन ओलंपिक में जीता तैराकी का एक पदक गंवाना पड़ सकता है ।

खेल पंचाट ने कहा कि उसने सोमवार को ब्रेंटन रिकार्ड के मामले में सुनवाई की जिन्हें लंदन खेलों के बाद डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था । रिकार्ड ने चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीता था ।

पिछले सप्ताह आस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस मामले का खुलासा किया ।

मामले की सुनवाई वीडियो लिंक के जरिये की गई। इस पर फैसले की तारीख अभी तय नहीं की गई है ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: