तमिलनाडु सरकार में शामिल होने का फैसला चर्चा के बाद लिया जाएगा: वीसीके प्रमुख

चेन्नई, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि नवगठित राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल होने के लिए टीवीके नीत सरकार द्वारा दिए गए निमंत्रण पर अंतिम निर्णय लेने से पहले उनकी पार्टी आंतरिक चर्चा करेगी।

             उन्होंने कहा कि टीवीके संस्थापक एवं मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सबसे पहले यह विचार प्रस्तावित किया था  और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी आधव अर्जुन ने इसका समर्थन किया था।

             दिवंगत द्रविड़ नेता पंडितार अयोथीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद थिरुमावलवन ने पत्रकारों से कहा  ‘‘टीवीके नेतृत्व ने अब खुले तौर पर वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) दोनों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की है। हम इस निमंत्रण का सम्मान करते हैं और इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

हालांकि  मंत्रिपरिषद में शामिल करने का निर्णय दोनों महासचिवों और प्रधान सचिव सहित हमारे प्रमुख नेताओं से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: