त्रिपुरा के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया गया

अगरतला, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण का गायन अनिवार्य कर दिया है।

            मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान  शिष्टाचार और आधिकारिक संस्करण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

            उन्होंने कहा  ‘‘दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रगीत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और लोगों में राष्ट्रगौरव की भावना विकसित करने के लिए सभी औपचारिक  अर्द्ध-औपचारिक और शैक्षणिक मंचों पर निर्धारित शिष्टाचार का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।’’

            साहा ने कहा  ‘‘इन राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुपालन  युवाओं में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति बिना शर्त सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा (स्कूल) विभाग ने राज्य के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी सरकारी  सरकारी वित्त-पोषित और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त मदरसों में इन दिशानिर्देशों को एक समान रूप से लागू करने का प्रस्ताव रखा है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: