अगरतला, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा है। यहां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये साहा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से विभिन्न विभागों में कुल 19 484 नियमित पद भरे गए हैं।
उन्होंने सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद यहां कहा ‘‘इसके अलावा 2018 में 5 700 लोगों को आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया गया। 2 987 लोग सुरक्षा गार्ड और अन्य श्रमिकों के रूप में कार्यरत हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘जहां तक सरकारी क्षेत्र का सवाल है राज्य ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी है।’’उन्होंने दावा किया कि सरकारी क्षेत्र में 19 484 लोगों की नियुक्ति त्रिपुरा जैसे छोटे राज्यों में बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए कदम उठाए हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common