दक्षिण सूडान का संसदीय शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिला

ट्रांज़िशनल नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जेम्मा नूनु कुम्बा के नेतृत्व में दक्षिण सूडान के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने 5 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और दक्षिण सूडान के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि भारत को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में एक प्रमुख सैन्य योगदानकर्ता होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शांति मिशन के अलावा, भारतीय सैनिक एक महत्वपूर्ण मानवीय भूमिका निभा रहे हैं और दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दक्षिण सूडान के लिए एक विश्वसनीय विकास भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण सूडान के युवा भारत के आईटीईसी और आईसीसीआर छात्रवृत्ति कार्यक्रमों द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के अवसरों का लाभ उठाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण सूडान संसदीय लोकतंत्र में भारत के अनुभवों से इसकी चल रही राजनीतिक प्रक्रिया में लाभान्वित हो सकता है, जिसमें एक नए संविधान का मसौदा तैयार करना भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस प्रक्रिया में दक्षिण सूडान को अपना पूरा समर्थन देगा।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1643507163112017920/photo/1

%d bloggers like this: