दिल्ली उच्च न्यायालय ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति की विधायक के कविता की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब देने को कहा है।
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले की अगली सुनवाई 24 मई तय की है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भारत राष्ट्र समिति की विधायक के कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ा दी थी.
2023 में कविता पर दिल्ली शराब घोटाले में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप लगा था. घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनसे पूछताछ और जांच की गई है। उन्हें शराब घोटाले के सिलसिले में 15 मार्च 2024, शुक्रवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 26 मार्च 2024, मंगलवार को कविता को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 11 अप्रैल 2024, गुरुवार को उन्हें फिर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।
PC:https://en.wikipedia.org/wiki/K._Kavitha#/media/File:K.Kavitha.jpg