नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कुल 14 115 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में एनएच-148एई पर द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली छह लेन की सुरंग (टनल) के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
यह परियोजना 8.1 किलोमीटर लंबी है जिसकी कुल अनुमानित लागत 6 969.67 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर कानपुर-कबरई खंड के 117.7 किलोमीटर लंबे चार/छह लेन के एक्सेस-कंट्रोल्ड (नियंत्रित पहुंच) मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।
इस परियोजना की अनुमानित लागत 7 145.14 करोड़ रुपये है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common