दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगाने के लिए डीडीए से एनओसी की जरूरत नहीं: आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए घोषणा की कि शहर की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगाने के लिए डीडीए से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ की जरूरत नहीं होगी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 1731 अवैध कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां की स्थिति बहुत खराब थी। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं और यहां रहने वाले लोगों का जीवन आसान हो गया। लेकिन पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को बीजेपी की डीडीए की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डीडीए ने आदेश जारी किया है कि बिना डीडीए की एनओसी के 1731 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। अब दिल्ली की आप सरकार ने फैसला किया है कि इन 1731 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए किसी भी तरह की एनओसी की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस संबंध में डिस्कॉम को आदेश दे दिए गए हैं।’’

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: