दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि गोपाल राय एक असफल पर्यावरण मंत्री हैं और दिल्ली की जनता उनका इस्तीफा चाहती है। वह आज इस्तीफा दें या नहीं, दिल्ली की जनता फरवरी में उनकी पूरी सरकार गिरा देगी।सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना सरकार की निष्क्रियता के कारण आज दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति आसपास के सभी इलाकों से भी बदतर है और राजपथ जैसे सबसे साफ इलाके में भी AQI 450 से ऊपर पहुंच गया है।सचदेवा ने कहा कि अगर आतिशी मार्लेना और गोपाल राय अपनी पार्टी की पंजाब सरकार से बात करके पराली जलाने पर रोक लगाते तो आज दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत का प्रदूषण स्तर नियंत्रण में होता। हर साल होने वाले मौसमी चक्र के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन अगर पंजाब से पराली का अत्यधिक धुआं नहीं उठ रहा होता तो दिल्ली में घुटन कम होती।https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1856667469374435392/photo/1