दिल्ली की जनता दलित विरोधी भाजपा को आगामी चुनावों में करारा जवाब देगी: दिल्ली के मेयर महेश खिंची

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के नवनिर्वाचित मेयर महेश खिंची ने कहा कि दलित विरोधी भाजपा ने अपने एलजी के जरिए एमसीडी मेयर का चुनाव रुकवाया। भाजपा नहीं चाहती थी कि कोई दलित मेयर बने।खीची ने कहा, “कल भी भाजपा ने हमारे पार्षदों को खरीदने की कोशिश की। दिल्ली की जनता ने यह सब देखा और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी।”दिल्ली के मेयर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक, सभी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों का उन पर विश्वास दिखाने के लिए आभार जताया। आम आदमी पार्टी (आप) के महेश कुमार खिंची दिल्ली के नए मेयर चुने गए। खिंची करोल बाग से पार्षद हैं। खिंची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को 3 वोटों के मामूली अंतर से हराया।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: