दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि सरकार केजरीवाल की ही बनेगी: मनीष सिसोदिया

जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव हैं और दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि सरकार केजरीवाल जी की ही बनेगी। आज भाजपा वाले भी कहते हैं कि दिल्ली में सरकार अरविंद केजरीवाल की ही बनेगी। सिसोदिया के लिए प्रचार करने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा, “अगर गलती से भी भाजपा को वोट दिया तो सब बर्बाद हो जाएगा। मनीष सिसोदिया और मैंने मिलकर आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया है। अब भाजपा कह रही है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे यहां के सभी सरकारी स्कूल भी बंद कर देंगे। अब आपको चुनना है कि आप सरकारी स्कूल बनवाने वाली आप चाहते हैं या फिर सरकारी स्कूल बंद करवाने वाली पार्टी।” “पिछली बार भाजपा के 8 विधायक जीते थे। उन्होंने अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं होने दिया। सभी आठों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों को नरक बना दिया। आप लोगों को गलती से भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। आप लोगों को जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम बनाकर विधानसभा में भेजना चाहिए।” Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: