दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि वे पूर्ण बहुमत से फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आयोजित जनता की अदालत को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अंदर ही अंदर तय कर लिया है कि विधानसभा चुनाव आने दीजिए, हम भारी बहुमत से फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे।सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पदयात्रा के दौरान लोग उनसे पूछ रहे हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहे तो हमारे बच्चों की पढ़ाई, हमारी मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का क्या होगा? सिसोदिया ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन पर और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं, जिनमें से आधे का जवाब अदालत ने दे दिया है, बाकी आधे का जवाब जनता देगी। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि राजनीतिक प्रतिशोध में आपने एक ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा है जिसकी ईमानदारी की कसम लोग खाते हैं। देश और दुनिया के लोग उन्हें ईमानदारी का प्रतीक मानते हैं। केजरीवाल जेल के अंदर हों या बाहर, आप उन्हें लोगों के लिए काम करने से नहीं रोक पाएंगे। https://x.com/AamAadmiParty/status/1842866591207223600/photo/2

%d bloggers like this: