दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने आप छोड़ी और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल हुईं

दिल्ली नगर निगम में 2022 में सीट जीतने वाली पहली ट्रांसवुमन बनी बॉबी वाई किन्नर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया है। इस तरह वह आप से अलग होकर नई पार्टी में शामिल होने वाली 16वीं पार्षद बन गई हैं। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 का प्रतिनिधित्व करने वाली किन्नर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कामकाज से गहरा असंतोष जताया। किन्नर ने संवाददाताओं से कहा, “लोग नाखुश हैं क्योंकि वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है।

मैंने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि मैं लोगों के लिए काम करना चाहती हूं।” आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में पार्टी के 15 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है। 15 की इस सूची में प्रमुख नाम मुकेश गोयल का है जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सदन के पूर्व नेता थे। गोयल को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का नेता चुना गया है।

https://twitter.com/vandana_menon/status/1600413122585849856/photo/1

%d bloggers like this: