दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बदरपुर में पदयात्रा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बाबरपुर में पदयात्रा की। आतिशी ने क्षेत्रवासियों से बातचीत की और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश पत्र के रूप में दिया। आज बदरपुर पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि दिल्ली की जनता अपने बेटे अरविंद केजरीवाल से कितना प्यार करती है।

जनता जानती है कि आम लोगों के लिए काम करना, स्कूल और अस्पताल को बेहतरीन बनाना, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा और तीर्थ यात्रा सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही जानते हैं। इसलिए दिल्ली की जनता अपने प्यार, विश्वास और आशीर्वाद से अरविंद केजरीवाल को चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।

केजरीवाल ने कहा है कि वह जनता की अदालत में जाकर तय करेंगे कि वह दोषी हैं या निर्दोष। आप ने साफ कर दिया है कि अगर वह लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में आती है तो केजरीवाल ही फिर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

%d bloggers like this: