दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हाल ही में दिल्ली के सुंदर नगरी में दिनदहाड़े मारे गए मनीष नाम के व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (आप) के बयान के मुताबिक, आतिशी ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी। आतिशी ने दिल्ली सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। आप के बयान में कहा गया है कि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। हाल ही में सुंदर नगरी में 28 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आज मैंने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली सरकार मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। भाजपा शासित केंद्र सरकार का दिल्ली में एक ही काम है- दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखना। लेकिन वह इसमें पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली में सरेआम गोलीबारी, रंगदारी, हत्या आम बात हो गई है। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। अमित शाह जी राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा संभालने की अपनी जिम्मेदारी निभाइए। आपकी नाकामी की वजह से दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है।https://x.com/AtishiAAP/status/1859160346847482300/photo/1