दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महापरिनिर्वाण स्थल-26, अलीपुर रोड पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार जी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा भवन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे।दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “बाबा साहब ने संविधान निर्माता के रूप में आधुनिक भारत की नींव रखी और अपना पूरा जीवन सामाजिक सद्भाव, न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका संघर्ष, विचारधारा और समर्पण युगों-युगों तक हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत

रहेगा।”https://x.com/gupta_rekha/status/1911696175087964576/photo/1

%d bloggers like this: