दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा के कस्तूरबा पॉलिटेक्निक, पीतमपुरा से अंबेडकर नगर में रैन बसेरा तक चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आज उन समस्याओं के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जिनका वर्षों से समाधान होने का इंतजार था। क्षेत्र में ₹17 लाख और ₹27 लाख की लागत से दो नए पंप हाउस का उद्घाटन किया गया, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही हैदरपुर गांव में नई नालियों, सीवर और सड़कों का काम तेजी से चल रहा है।

दिल्ली की सीएम ने कहा, “हमारा संकल्प है कि दिल्ली में विकास का मतलब सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि हर गली, हर कॉलोनी और हर नागरिक के जीवन में सुविधा और समृद्धि लाना है। दिल्ली को सुंदर, व्यवस्थित और सुसज्जित बनाना है।”https://x.com/gupta_rekha/status/1935940081170497787/photo/2

%d bloggers like this: