मुनक नहर से राष्ट्रीय राजधानी में जल आपूर्ति की समीक्षा के लिए आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के बीच एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि चर्चा नहर से प्राप्त होने वाले पानी की निगरानी, नियोजित वितरण और रिसाव की रोकथाम के लिए एक मज़बूत और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने पर केंद्रित थी।इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति मिले, जिससे राजधानी के जल प्रबंधन ढाँचे को मज़बूती मिले।