दिल्ली की सीएम आतिशी ने हरि नगर में पदयात्रा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के हरि नगर में पदयात्रा की। उनके साथ स्थानीय विधायक राजकुमारी ढिल्लों भी थीं। लोगों को संबोधित करते हुए आतिशी ने आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बात की। आतिशी ने भाजपा पर भी हमला किया और कहा आतिशी ने कहा, “अगर वहां कोई बीमार पड़ जाए तो परिवार की मां-बहनों को अपने गहने गिरवी रखने पड़ते हैं। लेकिन दिल्ली में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसका लाखों रुपये का इलाज दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मुफ्त होता है।” “अगर आप भाजपा को वोट देंगे तो वे मुफ्त बिजली-पानी, अच्छी शिक्षा-इलाज, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त तीर्थ यात्रा बंद कर देंगे। अगर आप केजरीवाल को वोट देंगे तो आपको सारी सुविधाएं मिलेंगीजिसमें मुफ्त बिजली, पानी, मुफ्त शिक्षा और इलाज शामिल है। इसलिए हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए “केजरीवाल को भारी बहुमत से दोबारा मुख्यमंत्री बनाना।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1850939702595227921/photo/1

%d bloggers like this: