दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में इस वर्ष दिल्ली में लगाए जाने वाले कांवड़ शिविरों की योजना, व्यवस्था और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक शिवभक्त को सम्मान, सुविधा और सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी अवसर है। दिल्ली सरकार पूरी निष्ठा, व्यवस्था और संवेदनशीलता के साथ इसका आयोजन सुनिश्चित करेगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद दिल्ली के सीएम ने कहा, “दिल्ली सरकार कांवड़ लेकर दिल्ली आने वाले लाखों शिवभक्तों का विशेष ध्यान रखेगी। उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी।”
पूरी पारदर्शिता। सहायता राशि और व्यवस्थाओं में जो अनियमितताएं पिछली सरकारों के समय होती रही हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में सरकार काम करेगी। सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। कांवड़ शिविर जुलाई से शुरू होंगे और शिवरात्रि तक जारी रहेंगे”https://x.com/CMODelhi/status/1934953922474479719/photo/1