दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अधचीनी गाँव में “आरंभ पुस्तकालय” का उद्घाटन

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के अधचीनी गाँव में नवनिर्मित आरंभ पुस्तकालय का उद्घाटन आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। इस पुस्तकालय का विकास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज और मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय भी उपस्थित थे।वाई-फाई, एयर कंडीशनिंग, प्रत्येक सीट पर अलग-अलग पावर आउटलेट, लॉकर सेवाएँ, कैफेटेरिया और खुली हवा में बैठने की जगह जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, इस पुस्तकालय का उद्देश्य दिल्ली के छात्रों को एक सुरक्षित, केंद्रित और समग्र शिक्षण वातावरण प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आरंभ पुस्तकालय केवल अध्ययन करने का स्थान नहीं है, बल्कि उन युवाओं के लिए अवसरों की शुरुआत है जो प्रतिबद्धता के साथ अपने भविष्य को आकार देने के लिए दृढ़ हैं।

%d bloggers like this: