दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभी संबंधित विभागों को गर्मी के मौसम में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार सड़क की धूल, औद्योगिक प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण और प्रत्यारोपण, कचरा जलाने, शहर के जंगलों, शहरी खेती, जल निकायों और पार्क के कायाकल्प सहित 16 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
गोपाल राय ने ट्वीट किया, ‘समर एक्शन प्लान’ को लेकर दिल्ली सचिवालय में आज सभी 30 संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। गर्मी के मौसम में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार 16 फोकस प्वाइंट के आधार पर समर एक्शन प्लान बनाएगी।