दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सोनिया विहार पुश्ता रोड के दोहरीकरण और उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। परवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के साथ सोनिया विहार इलाके का दौरा किया।प्रेस से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा: “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी दिल्ली सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है।
अब जमना पार, करावल नगर, सोनिया विहार के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सोनिया विहार पुश्ता रोड के दोहरीकरण और उच्चीकरण को मंजूरी दी है। नानकसर गुरुद्वारा से शनि मंदिर (यूपी बॉर्डर) तक 6 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी”परवेश साहिब सिंह ने कहा कि नए निर्माण से ट्रैफिक आसान होगा, जाम से राहत मिलेगी और इलाके के विकास की गति तेज होगी।