दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा में दो सरकारी स्कूलों के भवनों का शिलान्यास किया. केजरीवाल ने कहा, ”यहां 4 स्कूल दो शिफ्ट में चल सकेंगे. अगले एक साल में तैयार होकर ये स्कूल 10 हजार से ज्यादा बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा देंगे. पूरी दिल्ली में जहां भी स्कूलों की कमी होगी, वहां नए स्कूल बनाए जाएंगे। चाहे अमीर का बच्चा हो या गरीब का, यहां सभी को अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिलेगी।”
केजरीवाल ने कहा, ”चाहे कोई हमें रोकने की कितनी भी कोशिश कर ले, हमने दिल्ली में शिक्षा क्रांति की जो मशाल जलाई है, उसे हम कभी बुझने नहीं देंगे।”
केजरीवाल ने यह भी कहा कि जहां केंद्र शिक्षा और स्वास्थ्य पर 4% खर्च कर रहा है, वहीं दिल्ली सरकार 40% खर्च कर रही है।
PC:https://twitter.com/AtishiAAP/status/1754103793828892790/photo/1