दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने दिल्ली सचिवालय में ‘पीसी एंड पीएनडीटी ऑनलाइन पोर्टल’ लॉन्च किया। यह पोर्टल भ्रूण लिंग निर्धारण की सख्त निगरानी, डायग्नोस्टिक सेंटरों के ऑनलाइन पंजीकरण और रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करेगा। इस पोर्टल से केंद्रों के पंजीकरण, लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध और बालिका भ्रूण की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में जागरूकता लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए हम सब मिलकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें, डॉ. पंकज सिंह ने लॉन्च के मौके पर कहा।