दिल्ली के LG ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान, अधिकारियों ने बताया कि पात्र घरेलू संपर्कों (household contacts) में टीबी से बचाव के इलाज (TB Preventive Treatment) का कवरेज 55 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि ‘डिफरेंशिएटेड टीबी केयर’ कवरेज 74 प्रतिशत है।

दिल्ली में 9.8 लाख से अधिक चेस्ट एक्स-रे किए गए हैं और ‘निक्षय मित्रों’ के माध्यम से 1.15 लाख से अधिक फूड बास्केट बांटी गई हैं। ‘निक्षय मित्र’ वे दानदाता और स्वयंसेवक हैं जो भारत के ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत टीबी (तपेदिक) मरीज़ों को गोद लेना ताकि उन्हें ज़रूरी पोषण, जांच और रोज़गार से जुड़ी मदद मिल सके।उपराज्यपाल ने कहा कि आंकड़े तरक्की तो दिखा रहे हैं, लेकिन साथ ही कामकाज में कुछ कमियों की ओर भी इशारा कर रहे हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तय समय में बचाव वाली देखभाल (preventive care) हर मरीज़ तक पहुँचाना पक्का करें, AI-इनेबल्ड हैंडहेल्ड X-रे के लिए रेडियोग्राफ़रों की कमी को दूर करें और अटके हुए ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) मामलों को निपटाएँ।

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे ज़्यादा जोखिम वाले इलाकों में लोगों तक पहुँचने के प्रयासों को तेज़ करें ताकि बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक (stigma) को कम किया जा सके और टीबी की जांच के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।https://x.com/LtGovDelhi/status/2097944556717175033/photo/2

%d bloggers like this: