दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और पंकज कुमार सिंह के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में सड़कों और खुले इलाकों की धूल, गाड़ियों और उद्योगों से निकलने वाले धुएं, पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) और निर्माण व तोड़-फोड़ से निकलने वाले कचरे से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। हॉटस्पॉट-विशिष्ट कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने और देश-विदेश के बेहतरीन तरीकों को अपनाने का निर्देश दिया।उन्होंने वायु प्रदूषण से निपटने के प्रयासों में विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
उपराज्यपाल ने हर स्तर पर स्पष्ट जवाबदेही पर जोर दिया, साथ ही ज़मीनी स्तर पर असर, तेज़ी से कार्रवाई और मापने योग्य नतीजों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। https://x.com/LtGovDelhi/status/2097511709883961402/photo/1