दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने ऐलान किया है कि दिल्ली की बिजली सब्सिडी जारी रहेगी. आतिशी ने कहा कि कैबिनेट ने प्रति माह 200 यूनिट तक का उपयोग करने वालों के लिए 100% सब्सिडी और 200 से 400 यूनिट तक का उपयोग करने वालों के लिए 50% सब्सिडी बनाए रखने का निर्णय लिया है।
दिल्ली के जिन लोगों ने पिछले साल अक्टूबर में बिजली सब्सिडी का विकल्प चुना था, उन्हें इस साल फिर से आवेदन नहीं करना होगा। उनकी पसंद अप्रैल 2024 तक लागू रहेगी।
आतिशी ने भी इस बारे में ट्वीट किया और लिखा: “दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर! षड्यंत्रकारियों के हताश प्रयासों के बावजूद, अरविंदकेजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने अगले साल भी बिजली सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया है। पहले की तरह – उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 200-400 यूनिट तक के बिल पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलती रहेगी.
https://twitter.com/tweets_amit/status/1643217706039279618/photo/1