दिल्ली भाजपा एसटी मोर्चा ने राजस्थान दिवस का आयोजन किया

दिल्ली भाजपा एसटी मोर्चा ने दिल्ली में राजस्थान दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। सचदेवा ने कहा, “राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वीरता और परंपराओं का यह भव्य उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करता है।

इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान की महान परंपराओं, लोक संस्कृति और समाज में इसके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं का स्नेह और उत्साह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा, “यह स्नेह ही मेरी ऊर्जा और शक्ति है!

“https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1906311271739543634/photo/2

%d bloggers like this: