26 दिसंबर को नई दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ था. धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव स्थित दूतावास के पास सुरक्षा बढ़ा दी है.
दिल्ली में इजराइल दूतावास और यहूदी प्रतिष्ठानों के आसपास के इलाकों को सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। स्थानीय पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इजराइल दूतावास के पास एक अपमानजनक पत्र भी मिला है. फिंगर प्रिंट की जांच के लिए पत्र को फोरेंसिक लैब भेजा गया है।