दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए संस्थागत पृथकवास केंद्रों में पांच हजार बिस्तर उपलब्ध

नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 मरीजों के लिए स्थापित किये गए संस्थागत पृथक-वास केंद्रों में लगभग पांच हजार बिस्तर उपलब्ध हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

इसके अनुसार 5,539 बिस्तरों में से 561 पर मरीज भर्ती हैं। शाहदरा, उत्तरपूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली में स्थित केंद्रों में किसी भी बिस्तर पर मरीज नहीं है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि महामारी की इस लहर में ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण हैं या लक्षण नहीं हैं और मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: