चुनाव के समय अगर ज्यादा नकदी लेकर चलना जरूरी हो, तो साथ रखें दस्‍तावेज : आयकर विभाग

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आयकर विभाग ने सलाह दी है कि अगर किसी को चुनाव के समय ज्यादा नकदी लेकर कहीं जाना जरूरी हो, तो वह अपने साथ दस्‍तावेज जरूर रखें।

सोमवार को यहां प्रधान मुख्‍य आयकर आयुक्‍त, उत्‍तर प्रदेश (पूर्वी) शिशिर झा एवं आयकर महानिदेशक (जांच) मोहन कुमार सिंघानिया ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को ज्यादा नकदी लेकर जाना आवश्यक है तो जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: