दिल्ली में निर्माण श्रमिकों को मिलेगा ग्रीष्म किट : गमछा, ओआरएस, शरबत सिरप, सत्तू रहेगा शामिल

नयी दिल्ली,  दिल्ली सरकार भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के एक लाख निर्माण श्रमिकों को सत्तू  ओआरएस  शरबत सिरप  टेलकम पाउडर  गमछा और अन्य जरूरी सामान से युक्त विशेष ‘ग्रीष्म किट’ वितरित करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

            सरकार ने बताया कि दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करीब एक लाख श्रमिकों के वास्ते इन किट के वितरण  खरीद और पैकेजिंग के लिए एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

            प्रत्येक किट में 250 ग्राम ग्लूकोज  एक किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला सत्तू  30 ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) पाउच  सूती गमछा  धूप से बचाव वाली टोपी  टेलकम पाउडर  एक लीटर पानी की बोतल और 250 मिलीलीटर शरबत समेत नौ चीजें होंगी।          

            अधिकारियों के अनुसार  प्रत्येक किट के वितरण पर लगभग 1 890 रुपये खर्च होने का अनुमान है। बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों को ‘ग्रीष्म किट’ उपलब्ध कराने के लिए पीएसयू के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

            उन्होंने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार लाभार्थियों की संख्या बढ़ या घट सकती है। प्राथमिकता उन श्रमिकों को दी जाएगी जो वर्तमान में निर्माण स्थलों पर कार्यरत हैं।

            बोर्ड के पास दिल्ली के निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का वास्तविक समय का प्रमाणित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए लाभार्थियों की अनुमानित संख्या बोर्ड के डेटाबेस में उपलब्ध आंकड़े के आधार पर तय की गई है।

 क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: