दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही

नयी दिल्ली,  दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

             आईएमडी ने मध्य रात्रि तक आसमान में बादल छाए रहने और मध्य रात्रि तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के बाद, चार से नौ दिसंबर तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

             न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

             इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया।

             शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: