दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि प्रदूषण के मौजूदा स्तर को देखते हुए अगले 15 दिन दिल्ली और उत्तर भारत के लिए अहम हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अगले 15 दिनों में दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करेगी। गोपाल राय ने कहा कि उन्होंने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे अगले 15 दिनों तक अपने राज्यों में प्रदूषण की निगरानी करें। सरकार के साथ-साथ लोगों को भी सक्रिय होना होगा। पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में इस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। दिवाली आने वाली है और पटाखों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण करना होगा। सभी को कम से कम अगले 15 दिनों तक रेड लाइट पर अपने वाहन बंद करने होंगे। जितना हो सके, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा। गोपाल राय ने कहा, “मैं दिल्ली के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर आपको कहीं भी आग लगती दिखे तो ‘ग्रीन दिल्ली’ ऐप डाउनलोड करें और उसकी फोटो पोस्ट करें ताकि कार्रवाई की जा सके।” https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Poulluted_killer_fog_in_Delhi.jpg