दिल्ली में ‘फूल वालों की सैर’ शुरू, दिल्ली की सीएम आतिशी ने भेंट किया पारंपरिक फूलों का पंखा

दिल्ली में पारंपरिक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव शुरू हो गया। उत्सव के आयोजकों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली सचिवालय में पारंपरिक फूलों का पंखा भी भेंट किया।आतिशी ने कहा कि ‘फूल वालों की सैर’ सिर्फ 7 दिनों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। यह दिल्ली की समृद्ध संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस उत्सव का प्रतीक फूलों का सुंदर पंखा भेंट करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता और भाईचारे का संदेश देने वाले इस उत्सव में सभी दिल्लीवासियों को भाग लेना चाहिए।फूल वालों की सैर यानी “फूल विक्रेताओं का जुलूस” दिल्ली के फूल विक्रेताओं द्वारा मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है।https://x.com/AtishiAAP/status/1848380340244451553/photo/3

%d bloggers like this: