वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय के रूप में दिल्ली में 100 ट्रैफिक क्रॉसिंग पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इस दौरान सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ क्रॉसिंग का दौरा किया और प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए जनता से अपना समर्थन देने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि किसी भी शहर के वायु प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन और धूल का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
श्री राय ने कहा कि वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली सरकार ने आज (सोमवार) से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू किया है। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के आंकड़ों से पता चलता है कि अगर लोग यातायात में इंजन बंद करने की कवायद का पालन करते हैं प्रदूषण में 13-20 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है।
उन्होंने कहा, “यह एक सार्वजनिक अभियान है। प्रदूषण को मात देने के लिए हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। मैं जनता से अभियान का पालन करने की अपील करता हूं।”
फोटो क्रेडिट : Getty Images