दिल्ली मेट्रो को ग्रीन ट्रांसपोर्टर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर, दिल्ली मेट्रो को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में वर्ल्ड बायोफ्यूल एक्सपो, 2025 में ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया (GSI) द्वारा “बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्टर ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डीएमआरसी के ईडी/पर्यावरण एस.ए. वर्मा ने उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन मंत्री, दिल्ली सरकार से ग्रीन बिल्डिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और कार्बन कटौती के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने में डीएमआरसी के निरंतर प्रयासों के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।

पिछले कुछ वर्षों में, डीएमआरसी ने लगातार ग्रीन प्रथाओं का नेतृत्व किया है – चाहे वह कार्बन उत्सर्जन को कम करने, सौर ऊर्जा के उपयोग का विस्तार करने, कार्बन-तटस्थ बुनियादी ढांचे को विकसित करने के माध्यम से हो। उपचारित जल और वर्षा जल संचयन के उपयोग ने हरित भविष्य के प्रति DMRC की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को साबित कर दिया है।https://x.com/OfficialDMRC/status/1930259154251210941/photo/1

%d bloggers like this: