एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने घोषणा की कि आप आगामी चुनाव में मेयर के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी ने पहले भी एमसीडी चुनाव को रोका था. परिसीमन के दौरान वार्डों को स्थानांतरित कर दिया गया था. परिसीमन के दौरान भारी धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार हुआ था. इसके बावजूद, बीजेपी चुनाव हार गई और आप ने सरकार बना ली. इसके बाद भी, बीजेपी पार्षदों ने एमसीडी की बैठकों में खूब ड्रामा किया. जिसके बाद हमने फैसला किया है कि इस बार हम मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.” आतिशी ने कहा कि एमसीडी में भी आप एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी, बीजेपी ने एमसीडी चुनाव के दौरान काफी धांधली की लेकिन फिर भी वह बुरी तरह हार गई. इसके बाद भी यह नहीं रुका और सभी पार्षदों को खरीद लिया गया।
हम तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करते और इस बार हम एमसीडी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब भाजपा को अपनी ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी चाहिए और बिना किसी बहाने के दिल्ली की जनता से किए अपने वादों को पूरा करना चाहिए।
Photo : Wikimedia